रूस-यूक्रेन जंग के बीच नाटो पोलैंड में गिरी रूसी मिसाइल, दो लोगों की मौत, मचा हड़कंप

 

पोलैंड पर हुए मिसाइल हमले पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि बहुत सारी जानकारी है जो इसका विरोध करती हैं।

हम इसकी जांच करेंगे। इसकी संभावना नहीं है कि इसे (मिसाइल को) रूस की तरफ से दागा गया होगा। हम राजदूतों की बैठक बुलाएंगे (नाटो के अनुच्छेद 4 और 5 पर)

रूस-यूक्रेन जंग के बीच नाटो देश पोलैंड में गिरी रूसी मिसाइल, दो लोगों की मौत, दुनिया में मचा हड़कंप!

रूस और यूक्रेन में जंग के बीच रूसी मिसाइल नाटो देश पोलैंड में गिर गई है। पोलैंड ने दावा किया है कि उसके क्षेत्र में एक रूसी मिसाइल गिरने से दो नागरिकों की मौत हो गई है। ये मिसाइलें यूक्रेन की सीमा के पास पोलिश गांव प्रेजेवोडो में गिरी है। इस घटना के पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है।