लापता नेपाल के तारा एयर विमान का सर्च ऑपरेशन शुरू
May 29, 2022, 17:39 IST
नेपाल की तारा एयर लाइंस का एक विमान लापता हो गया। जिसके बाद अब सेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर तैनात कर दिया है, जो लापता विमान का सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। चार भारतीयों समेत 22 यात्रियों को लेकर जा रहे नेपाल के एक विमान का रविवार सुबह नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूट गया जो दिन में पहले लापता हो गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तारा एयर के विमान ने सुबह नौ बजकर 9:55 मिनट पर पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरी।
नेपाल के पोखरा से जोमसोम जा रहा एक यात्री विमान लापता हो गया है। इस विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 22 लोग सवार थे, जिसमें चार भारतीय बताए जा रहे हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि सुबह 10:07 बजे से विमान से कोई संपर्क नहीं हुआ है। नेपाल का तारा एयर 9 NAET विमान लापता हो गया है l काठमांडू में भारतीय दूतावास ने कहा कि खोज और बचाव अभियान जारी है और वह विमान में सवार भारतीय यात्रियों के परिवारों के संपर्क में है। एक आपातकालीन हॉटलाइन नंबर (+977-9851107021) दूतावास द्वारा घटना के बारे में अधिक जानकारी के लिए उपलब्ध कराया गया था।