Abu Dhabi: संयुक्त अरब अमीरात केअबुधाबी में ड्रोन हमले से तेल टैंकरों में धमाका, दो भारतीय सहित 3 की मौत

 

दुबई. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबुधाबी में ऑयल कंपनी डिपो के नजदीक संदिग्ध ड्रोन हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि छह घायल हैं. यूएई की सरकारी समाचार ने पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी है.

इस बीच, हूती विद्रोहियों ने अबुधाबी में ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली है.

इससे पहले अबुधाबी पुलिस ने कहा था कि हो सकता है तीन तेल टैंकरों में आग और हवाईअड्डे के बाहरी क्षेत्र में मामूली आग ड्रोन में विस्फोट के जरिये लगी हो.

पुलिस ने कहा, 'संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी के नए हवाई अड्डे के निर्माण क्षेत्र में एक छोटी सी आग लग गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह एक ड्रोन हिट के नतीजतन हुआ. कोई भी घायल नहीं हुआ है.'

स्पुतनिक हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी के मुताबिक, हमले के एक ही समय में, अलमासिराह प्रसारक (Almasirah Broadcaster) को बताया कि यमनी विद्रोही समूह जल्द ही संयुक्त अरब अमीरात में सैन्य अभियान को लेकर अपना ब्योरा पेश करेगा.