British ग्रैंडमदर: 82 की उम्र में दादी को चढ़ा टैटू गुदवाने का शौक, घरवाले रह गए शॉक्ड
शौक (Weird Hobby) बड़ी चीज़ है. अगर कोई उम्रदराज़ है, तो इसका बिल्कुल ये मतलब नहीं है उसके दिल में नए-नए शौक नहीं पैदा हो सकते. अब एक ब्रिटिश महिला (British Grandmother) को ही देख लीजिए, वे 82 साल की उम्र में अपना पहला टैटू (First Tattoo at 82) करा चुकी हैं.
उन्होंने जब घरवालों को अपनी इच्छा के बारे में बताया तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि वे सच कह रही हैं.
जुडी डेडे (Judy Dede ) अपनी ज़िंदगी के आखिरी पड़ाव पर हैं. फिर भी उनकी इच्छा अपने शरीर पर ज़िंदगी का पहला टैटू गुदवाने की हुई. उनकी पोती ने दादी के इस मज़ेदार किस्से को TikTok पर दुनिया के साथ शेयर किया है. Brandy O’Reilly ने बताया है कि दादी की टैटू करवाने की इच्छा पूरी करने के लिए घर के कई सदस्य उनके साथ टैटू पार्लर पहुंचे.
दादी ने बहादुरी से बनवाया टैटू
82 साल की जुडी डेडे (Judy Dede ) जब टैटू करवाने के लिए पहुंचीं, तो उन्होंने ये नहीं सोचा था कि उनका टैटू कैसा होगा. वे डिज़ाइन को लेकर क्लियर नहीं थीं. हालांकि उन्हें अपनी पोती का आइडिया पसंद आया और उन्होंने ऐसा टैटू बनवाया, जो उन्हें उनकी पिछली ज़िंदगी से जोड़ता है. जुडी ने कहीं इसके बारे में बढ़ा था कि इस तरह के टैटू ज़िंदगी को ज़िंदादिली से जीने में मदद करते हैं. पहला टैटू होने के बाद भी बहादुरी ने उन्होंने टैटू भी करवाया और इसकी रिकवरी भी ठीक तरीके से हुई.
परिवार ने दादी के लिए खुद भी कराया टैटू
ब्रांडी वीडियो के ज़रिये बताती हैं कि 15 दिन के बाद पूरा परिवार फिर से टैटू पार्लर पहुंचा और उन्होंने अपने हाथ पर उन लोगों की याद में टैटू करवाया, जो अब दुनिया से जा चुके हैं. 4 पीढ़ी के लोग एक साथ टैटू करा रहे थे. उन्होंने एक म्यूज़िक नोट के साथ दिल, कैंसर रिबन, फिश हुक और शांति चिह्न बनवाया. ये सारे चिह्न घर के उन बुजुर्गों की याद में थे, जो इस दुनिया से जा चुके हैं और परिवार उन्हें याद करता है. इस दौरान ब्रांडी का 10 साल का बेटा भी परिवार के साथ मौजूद रहा क्योंकि उसे पता था कि ये उसकी परदादी के लिए बेहद खास दिन है.