भारत-मिस्र ने साइन किए 4 अहम समझौते, पीएम मोदी के दौरे के दौरान रणनीतिक साझेदारी पर भी सहमति

 

काहिरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मिस्त्र के राष्ट्रपति अदेल फतह एल सीसी ने रविवार को राजधानी काहिरा में मिस्त्र के एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग एमओयू पर साइन किया है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काहिरा के हेलीपोलिस वार सिमिट्री का दौरा भी किया है।

जहां पर उन्होंने वल्र्ड वॉर फस्र्ट के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी रविवार को यहां अल हकीम मस्जिद भी गए। बता दें कि अल हकीम मस्जिद 11वीं सदी की है । यह मिस्त्र में सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्त्व रखती है। यह मस्जिद भारत और मिस्त्र द्वारा शेयर की गई समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

इस मस्जिद का जीर्णोद्धार बोहरा समाज के अथक प्रयासों से संभव हुआ है। बता दें कि पीएम मोदी दो दिवसीय मिस्त्र के दौरे पर थे। बता दें कि मिस्त्र उतरने के बाद पीएम मोदी जब अपने होटल पहुंचे तो वहां पर स्थानीय लोगों ने वंदेमातरम और मोदी-मोदी बोलकर उनका स्वागत किया। पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए यहां भी इंडियन वायसपोरा इक_ा हुआ और पीएम मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम को मिस्र के काहिरा से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

बता दें कि दोनों देशों के बीच इस दौरान जो समझौते हुए हैं, उनमें व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, रीनेवेवल एनर्जी, कल्चुरल और पीलल टू पीपल टाइस पर चर्चाएं हुई हैं। दोनों नेताओं द्वारा द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के रूप में बदलने के लिए एमओयू पर साइन किए गए हैं। दोनों देशों के बीच कृषि, पुरातत्त्व और पुरावशेष और कानून के क्षेत्र में समझौते जैसे चार मुद्दों पर एमओयू साइन किए गए हैं।