लैक्मे फैशन वीक: लंबे ब्रेक के बाद रैंप पर दीया मिर्जा का जलवा, इस खास ड्रेस से लूटी महफिल
Oct 9, 2021, 13:11 IST
नई दिल्ली। लैक्मे फैशन वीक 2021 का आगाज हो गया है। दीया मिर्जा (Dia Mirza) मां बनने के बाद पहली बार लैक्मे फैशन वीक में वॉक करती दिख रही है। अभिनेत्री दीया मिर्जा डिजाइनर जोड़ी Abraham & Thakore के लिए शो-स्टॉपर बनी थीं। शो में एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही है। आईये नजर डालते हैं उनकी तस्वीरों पर
दीया लैक्मे फैशन वीक में एक्ट्रेस दिया मिर्जा ब्लैक कलर की ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही है, उनकी इस ब्लैक ड्रेस पर व्हाइट कलर का प्रिंट बना हुआ है। दीया ने अपने लुक को और भी ग्लैमरस बनाने के लिए न्यूड टोन मेकअप का इस्तेमाल किया है। फोटोज में दिया मिर्जा रेड कलर की लिपस्टीक में और भी खूबसूरत दिख रही है।
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि अभिनेत्री ने अपने बालों को खुला रखा हुआ है। सिंपल हेयर स्टाइल में एक्ट्रेस बेहद ही सुन्दर दिख रही है।