गर्मागर्म चाय के साथ खूब स्वादिष्ट लगती हैं गोभी ज्वार मुठिया, नोट करें गुजराती रेसिपी

 

भारत अपने अनोखे और स्वादिष्ट पकवानों के लिए फेमस है। लेकिन जब बात गुजराती फूड की आती है, तो इनका खट्टा-मीठा स्वाद सोचकर ही आपके मुंह में पानी आ जाता है।

गुजराती डिशेज पूरे भारत में खूब पसंद की जाती हैं जैसे ढोकला, खांडवी या मुठिया आदि। लेकिन क्या कभी आपने गुजराती गोभी ज्वार मुठिया का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए गोभी ज्वार मुठिया बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये मुठिया बहुत स्वादिष्ट और चटपटी लगती है। इसको आप स्नैक के तौर पर आसानी से बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं गोभी ज्वार मुठिया बनाने की रेसिपी-

गोभी ज्वार मुठिया बनाने की सामग्री-

-2 गोभी

-1 कप आटा

-100 ग्राम ज्वार

-100 ग्राम बेसन

-2 हरी मिर्च

-2 इंच का टुकड़ा अदरक

-1/2 टेबल स्पून सोडा

-2 टेबल स्पून हरा धनिया

-आवश्यकतानुसार तेल

-1 टेबल स्पून जीरा

-1 टेबल स्पून राई

-1 टेबल स्पून तेल

-10-12 करी पत्ता

-2-3 पिंच हींग

-1 1/4 टेबल स्पून नमक

-1 टेबल स्पून अमचूर पाउडर

-1/4 टेबल स्पून हल्दी पाउडर

-1/4 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर

-1/4 टेबल स्पून धनिया पाउडर

-2 टेबल स्पून चीनी

गोभी ज्वार मुठिया बनाने की रेसिपी-

इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले गोभी को धोकर कद्दूकस कर लें।

इसके बाद आप हरी मिर्च को भी लेकर बारीक काटकर रख लें।

फिर आप एक बर्तन में आटा, ज्वार और बेसन, कद्दूकस की हुई गोभी और अन्य सारी सामग्रियों को डालें।

इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर मुलायम आटा गूंथ लें।

फिर आप इस आटे को करीब 10 मिनट के लिए अलग रख दें।

इसके बाद जब आटा अच्छी तरह से सेट हो जाए, तो आप इस आटे के रोल बना लें।

फिर आप स्टीम करने के लिए का बर्तन लेकर उसमें गोभी की मुठिया डालें और इसे भाप में पका लें।

इसके बाद आप रोल को मुठिया के आकार में काट लें।

फिर आप इन टुकड़ों को और टेस्टी बनाने के लिए इसमें तड़का लगा सकती हैं।

तड़के के लिए आप गैस पर एक कढ़ाई रखें और फिर इसमें सारा सामान डालें।

फिर आप इसमें कटे हुए मुठिया, नमक, नींबू का रस और हरा धनिया डालें और अच्छी तरह से फ्राई कर लें।

अब आपकी गोभी की मुठिया बनकर तैयार हो चुकी है।

फिर आप इसको चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।