रक्षाबंधन से लेकर गणेश चतुर्थी तक सब जानिए 

 

पिछले 5 दिनों से अगस्त का महीना शुरू हो गया है। साल का ये आठवां महीना व्रतों और त्योहारों से भरा रहेगा। इस महीने बैंकों की भी ज्यादा छुट्टियां रहने वाली है।

इस महीने बहुत सारे बड़े और प्रमुख त्योहार आने वाले हैं। हिंदू पंचांग के मुताबिक इस महीने रक्षा बंधन, जन्माष्टमी और हरतालिका तीज जैसे कई बड़े और मुख्य त्योहार आने वाले हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं इस महीने आने वाले सभी प्रमुख त्योहार और व्रत के बारे में। इसके साथ ही आज हम आपको इस महीने ग्रहों की चाल में होने वाले परिवर्तन की भी जानकरी देंगे।

इस माह पड़ेंगे ये मुख्य व्रत-त्योहार

  • 01 अगस्त- श्रावण विनायक चतुर्थी व्रत, सावन का तीसरा सोमवार व्रत
  • 02 अगस्त- नाग पंचमी, सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत
  • 03 अगस्त- स्कंद षष्ठी व्रत
  • 08 अगस्त- श्रावण पुत्रदा एकादशी, सावन का चौथा सोमवार व्रत
  • 09 अगस्त- भौम प्रदोष व्रत, सावन का चौथा मंगला गौरी व्रत
  • 11 अगस्त- रक्षाबंधन
  • 12 अगस्त- श्रावण पूर्णिमा व्रत, वरलक्ष्मी व्रत
  • 14 अगस्त- कजरी तीज
  • 15 अगस्त- बहुला चतुर्थी
  • 17 अगस्त- सिंह संक्रांति
  • 19 अगस्त- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
  • 23 अगस्त- अजा एकादशी
  • 24 अगस्त- प्रदोष व्रत
  • 25 अगस्त- मासिक शिवरात्रि
  • 27 अगस्त- भाद्रपद अमावस्या
  • 30 अगस्त- हरतालिका तीज
  • 31 अगस्त- गणेश चतुर्थी