खाने के साथ परोसें स्वादिष्ठ और पौष्टिक स्ट्रॉबेरी रायता, केवल 10 मिनट में झटपट बनाएं
स्ट्रॉबेरी कई पोषक तत्वों से भरपूर एक हेल्दी फ्रूट है। इसको लोग आमतौर पर सलाद, शेक या जूस के तौर पर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने इसका रायता ट्राई किया है?
अगर नहीं तो आज हम आपके लिए स्ट्रॉबेरी रायता बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं। स्ट्रॉबेरी विटामिन बी, फोलेट, विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर होती है। इसलिए ये रायता टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है। इस रायते को आप केवल 10 मिनट में झटपट बनाकर खाने के साथ सर्व कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं स्ट्रॉबेरी रायता बनाने की रेसिपी-
स्ट्रॉबेरी रायता बनाने की सामग्री-
-1 कप स्ट्रॉबेरी प्यूरी
-2 कप दही
-1 चम्मच चीनी
-1/2 चम्मच मिर्च पाउडर
-1/2 चम्मच काला नमक
-1/2 कप स्ट्रॉबेरी बारीक़ कटी हुई,
-2 चम्मच धनिया पत्ता
स्ट्रॉबेरी रायता बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले थोड़ी सी स्ट्रॉबेरी को लेकर बारीक काट लें।
फिर आप एक कढ़ाई में स्ट्रॉबेरी प्यूरी, कटी हुई स्ट्रॉबेरी और चीनी डालें।
इसके बाद आप इन सारी चीजों को करीब 10 मिनट तक अच्छे से पकाएं और गैस बंद कर दें।
फिर आप इस मिक्चर को ठंडा होने के लिए थोड़ी देर ऐसे ही छोड़ दें।
इसके बाद आप इसमें 2 कप दही डालें और अच्छी तरह से फेंट दें।
फिर आप इसमें लाल मिर्च पाउडर और काला नमक डालें और अच्छी तरह से मिला दें।
अब आपका स्वादिष्ठ स्ट्रॉबेरी रायता बनकर तैयार हो चुका है।
फिर आप इसको धनिया के पत्तों से गार्निश करके सर्व करें।