इन 4 फलों का सेवन थायराइड के मरीज जरूर करें, दवाई के बिना ही होगा थायराइड कंट्रोल
 

 

नई दिल्ली: वर्तमान समय की लाइस्टाइल और खराब खानपान के कारण लोगों की सेहत पर इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इससे लोगों के मेटाबॉलिज्म में गिरावट आ गई है। जिसके कारण थायराइड की समस्या होना बहुत आम हो गया है। थायराइड एक सी छोटी तितली के आकार की ग्रंथि होती है जो आपकी गर्दन के नीचे के भाग के बीच में होती है। आपके शरीर का ये अंग छोटा है लेकिन बेहद महत्वपूर्ण होता है। ये आपके शरीर में हार्मोन का उत्पादन करने का काम करती है। इसके साथ ही ये आपके शरीर की कोशिकाओं को भी बेहतर बनाए रखती है। इसके कारण आपको थकान, बालों का झड़ना, वजन बढ़ना, ठंड लगना जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, तो आइए जानते हैं थायराइट को कंट्रोल करने वाले फलों के बारे में-

इन फलों के सेवन से करें थायराइट कंट्रोल

1. सेब खाएं (Apple) - अगर आप हर रोज नियमित तौर पर एक सेब का सेवन करते हैं तो इससे आपका वजन और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। सेब खाने से आपका शरीर डिटॉक्सीफाई होता है जो थायरॉयड ग्रंथि को अच्छे प्रकार से काम करने में सहायता करता है। इसके सेवन कोलेस्ट्रॉल के लेवल नियंत्रित रहता है।

2. बेरीज खाएं (Berries) - बेरीज एंटीऑक्सिडेंट की पर्याप्त मात्रा से भरपूर होती है। ये थायराइड के अंगों (Thyroid Organs) की सेहत के लिए लिए बेहतरीन हैं। थायराइड हार्मोन के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं और उनके काम को सुचारू रूप से करने में सहायता करते हैं। इसके अलावा इसमें कई जरूरी विटामिन और मिनरल भी पाए जाते हैं जो आपके शरीर को फ्री-रेडिकल्स से होने वाले ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाव करते हैं।

3. संतरा खाएं (Oranges) - संतरा विटामिन सी और कई एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। ये आपके शरीर को फ्री-रेडिकल्स से सुरक्षा प्रदान करते हैं। फ्री-रेडिकल्स के कारण थायरायड ग्रंथि में सूजन की समस्या पैदा होती है। इसके अलावा विटामिन सी आपके शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाने और ब्लड शुगर नियंत्रित करने में मददगार होता है।

4. अनानास खाएं (Pineapple) - अनानास विटामिन सी और मैंगनीज की अधिक मात्रा से भरपूर होता है। इसके आपके शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले हानि से बचाव मिलता है। इसके अलावा इसमें विटामिन बी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आपके शरीर की थकान को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है। साथ ही इससे कैंसर, ट्यूमर और कब्ज की समस्या से भी बचाव होता है।