कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

 

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबियत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें गुरुवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को स्वास्थ्य संबंधित शिकायत के बाद अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। बता दें कि सोनिया गांधी की उम्र 78 वर्ष हो गई है।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी को पेट संबंधी परेशानी के चलते गुरुवार को सुबह 8:30 बजे दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सर गंगा राम अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की नियमित जांच की गई और अब उनकी हालत स्थिर है और वह निगरानी में हैं। और शुक्रवार को उन्हें छुट्टी दी जा सकती है। 

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस के नेताओं ने उनका हाल जानने के लिए दिल्ली के नेताओं से संपर्क शुरू कर दिया।

बता दें कि कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की उम्र 78 साल है। इससे पहले भी कई बार उन्हें स्वास्थ्य संबंधित शिकायत के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते साल के आखिर में जब कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस की ऐतिहासिक बैठक हुई थी, उसमें भी कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल नहीं हो पाई थीं। तब उनकी तबीयत खराब थी। हालांकि, सोनिया गांधी ने हाल ही में संसद के बजट सत्र में भाग लिया था। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सरकार से जल्द से जल्द देश में जनगणना कराने की मांग की थी।