ममता बनर्जी को भवानीपुर उपचुनाव में मिली रिकॉर्ड जीत
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री ममता बनर्जीने विधानसभा उपचुनाव में भवानीपुर सीट से एक रिकॉर्ड जीत दर्ज की है. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल को 58 हजार से ज्यादा वोटो के अंतर से हराया. उनकी यह जीत 2011 में मिली जीत से भी बड़ी है. तब उन्हें उपचुनाव में भवानीपुर सीट से 54,213 वोटों से जीत दर्ज की थी. ममता बनर्जी के लिए इस बार उपचुनाव कोर या मरो की स्थिति वाला था. अगर वे यहां हार जाती तो उन्हें सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ता.
दुर्गा पूजा से पांच दिन पहले मुख्यमंत्री की उपचुनाव में बड़ी जीत से भवानीपुर में जश्न का माहौल है. सीएम के चाहने वाले इसे उत्सव की तरह मना रहे हैं. जैसे ही ममता बनर्जी के जीत पक्की लगने लगी टीएमसी समर्थकों ने एक दूसरे को हरे रंग का गुलाल लगाया और ढोल बाजे के साथ डांस भी किया.
भवानीपुर का उपचुनाव ममता बनर्जी के लिए कई मायनों में खास था. पहला तो सीएम बने रहने के लिए जीतना जरूरी था 2024 के आम चुनाव के लिए भवानीपुर से भारत तक का सफर तय करने के लिए भी जीत जरूरी थी. बीजेपी ने यह दिखाने कि कोशिश की कि ममता बनर्जी यहां से हार जाएंगी क्योंकि भबानीपुर में 43 प्रतिशथ गैर बंगाली वोटर्स है. भबानीपुर के 70 वार्ड में टीएमसी 2021 के चुनाव में पीछे थी.
से बात करते हुए, टीएमसी नेता आशिम बसु ने कहा- भवानीपुर के 70 वार्ड मिनी भारत का प्रितनिधित्तव करता है. यहां सभी समुदाय के लोग रहते हैं. दीदी ने यहां बड़े अंतर से जीत दर्ज की है. इससे साबित होता है कि उन्हें मिनी भारत से लीड मिली है और अब उन्हें यहीं से भारत में आगे का रास्ता मिलेगा.
बीजेपी कार्यालय में पसरा सन्नाटा
ममता बनर्जी को समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव और कांग्रेस के नेता कीर्ति आजाद ने जीत पर शुभकामनाएं दी. भवानीपुर उपचुनाव में जहां दीदी की जीत के बाद गोवा से लेकर त्रिपुरा तक टीएमसी कार्यकर्ता जश्न मना रहे थे वहीं भाजपा और माकपा के राज्य कार्यालयों में सन्नाटा पसरा हुआ था.
जीत दर्ज करने के बाद ममता बनर्जी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भबानीपुर में जीत दिलाने के लिए जनता का धन्यवाद और मैं काफी संतुष्ट हीं क्योंकि भबानीपुर ने आगे का रास्ता दिखाया है. इस सीट पर सबकी निगाहें टिकी थीं. उन्होंने कहा कि मुझें फिर से लोगों के लिए काम करने की प्रेरणा मिली है. उन्होंने कहा कि मैं अपनी जीत पर V का चिन्ह नहीं दिखाऊंगी. मैं 3 अंगुली का चिन्ह दिखाऊंगी क्योंकि मैंने अकेले चुनाव नहीं लड़ा. जंगीपुर और समशेरगंज में मेरे सहयोगी भी चुनाव जीत रहे हैं.
ममता बनर्जी ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इतने छोटे से विधानसभा क्षेत्र के लिए साढ़े तीन हजार से अधिक केंद्रीय बलों की तैनाती की गई. उन्होंने कहा कि हमारे खिलाफ बहुत साजिशें हुईं हैं. उन्होंने अपनी जीत के संबोधन में नंदीग्राम में मिली हार का भी जिक्र किया और कहा कि ये मामला इस समय अदालत में है इसलिए मैं इस पर कुछ भी नहीं कहना चाहती लेकिन सबने देखा कि क्या क्या हुआ.