श्रीलंका के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरनन होंगे शामिल
Feb 3, 2023, 21:08 IST
New Delhi: श्रीलंका सरकार के निमंत्रण पर विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन 4 फरवरी को श्रीलंका के 75वें स्वतंत्रता दिवस से जुड़े समारोहों में भाग लेने के लिए कोलंबो जायेंगे। दो दिवसीय यात्रा के दौरान राज्यमंत्री राष्ट्रपति के साथ अलग से द्विपक्षीय बातचीत के अलावा रानिल विक्रमसिंघे और श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी के साथ मुलाकात करेंगे और आपसी हित के मामलों पर बातचीत करेंगे
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष भारत और श्रीलंका के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ भी है। श्रीलंका भारत का करीबी पड़ोसी और मित्र है और भारत की 'पड़ोसी प्रथम' नीति में एक केंद्रीय स्थान रखता है। भारत हमेशा की तरह श्रीलंका के लोगों के आर्थिक सुधार, विकास और समृद्धि के लिए उनके साथ खड़े होने के लिए प्रतिबद्ध है।