मैसूर में युवा कबड्डी सिरीज में 1051 युवा खिलाड़ियों ने लिया हिस्‍सा

 

New Delhi: देश में कबड्डी को बढ़ावा देने के लिए मैसूर में युवा कबड्डी सिरीज का आयोजन चल रहा है. इसममें देशभर के 1051 युवा खिलाड़ी खेल चुके हैं. कबड्डी का यह आयोजन देश का पहला सालभर चलने वाले टूर्नामेंट है, जिसमें देश के छोटे छोटे शहरों से लेकर महानगरों के खिलाड़ी हिस्‍सा ले रहे हैं.

युवा कबड्डी खिलाडि़यों के लिए 2022 में शुरू की गई सिरीज में 1051 युवा खिलाड़ी, 496 मैच खेले गए हैं. जहां युवा कबड्डी सिरीज के सीईओ विकास गौतम ने जाने-माने टीवी प्रेज़ेंटर, स्पोर्ट्स कमेंटेटर सुहैल चंढोक के सहयोग से इस सिरीज की नींव रखी.

इस सीरीज का मुख्य उद्देश्य गांवों, कस्बों, शहरों और राज्यों से कबड्डी में अपना भविष्य देखने वाले युवाओं को आगे लाना है. सिरीज में हो रहे सभी मैचों को और दिलचस्प बनाने के लिए युवा एथलीट्स को 47 प्रशिक्षित कोच के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है. 16 राज्य के संघों के सहयोग से युवा कबड्डी सिरीज देश के कोने-कोने से युवा खिलाड़ी को राह प्रदान कर रहा है.