इंडिया की शानदार जीत पर देश के गृह मंत्री से लेकर यूपी CM योगी तक ने दी बधाई
T 20 वर्ल्ड कप 2022 में रविवार को मेलबर्न में खेले गए भारत-पाकिस्तान के बीच हुए रोमांचक मैच में टीम इंडिया को शानदार जीत मिली। जिसके बाद देश के राजनेताओं ने ट्वीट कर भारतीय टीम को बधाई दी।
मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में
टीम इंडिया की जीत पर गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई देते हुए ट्वीट कर लिखा कि टी 20 विश्व कप शुरू करने का एक सही तरीका... दीपावली शुरू। विराट कोहली की क्या शानदार पारी है। वहीं इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट किया और लिखा कि आज मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने रोमांचक मैच खेला। विरोट कोहली ने सबसे उम्दा पारी खेली है। टीम इंडिया की इस जीत ने सभी भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को खुश किया है। आप सभी को जीत पर बधाई।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर लिखा कि जीतने की आदत जो है... आप पर गर्व है टीम इंडिया, जय हो
तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी ने भी टीम इंडिया को जीत पर बधाई दी। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच रोमांचक रहा। दबाव में सबसे बड़ी जीत में से एक। टीम इंडिया को भविष्य के मैचों के लिए शुभकामनाएं।