अर्शदीप के टीम इंडिया में चयन पर हरप्रीत बरार ने जताई खुशी, देखिये 

 

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल के आखिरी लीग मैच में 3 विकेट लेने वाले पंजाब किंग्स के स्पिनर हरप्रीत बरार ने अपने साथी खिलाड़ी अर्शदीप सिंह के टीम इंडिया में चयन पर खुशी जाहिर की. उन्होंने रविवार को हैदराबाद के खिलाफ 26 रन देकर 3 विकेट झटके. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. सनराइजर्स की टीम 8 विकेट पर 157 रन ही बना सकी और इस लक्ष्य को पंजाब ने 15.1 ओवर में हासिल कर लिया.

उन्होंने आगे कहा, ‘मेरा लक्ष्य अपनी रणनीति पर अमल करके दबाव में अच्छा प्रदर्शन करना था. मैंने अपने हुनर पर फोकस रखा.’ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए अपने साथी खिलाड़ी अर्शदीप सिंह के भारतीय टीम में चयन के बारे में बरार ने कहा, ‘मैं उनके लिए खुश हूं. उन्हें देश के लिए खेलने का मौका मिला क्योंकि हर खिलाड़ी वही चाहता है.’

अर्शदीप घरेलू क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं.पंजाब की तरफ से हरप्रीत बरार ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने इस मैच में कुल तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। हरप्रीत बरार ने एडेन मार्क्रम, राहुल त्रिपाठी और अभिषेक शर्मा का विकेट लिया। यही कारण है कि हरप्रीत बरार को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।