IND W vs AUS W: भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 T20 मैचों की सीरीज खेलेगी, जानें कहां खेले जाएंगे मैच
Nov 18, 2022, 22:13 IST
दिल्ली: T20 वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया 9 से 20 दिसंबर के बीच भारत के दौरे पर आएगी. वह यहां पर हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम के खिलाफ पांच T20 मैचों की सीरीज खेलेगी.
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने शुक्रवार को यह घोषणा की.दक्षिण अफ्रीका में फरवरी में शुरू होने वाले ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच 9, 11, 14, 17 और 20 दिसंबर को खेले जाएंगे. पहले दो मैच नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे जबकि बाकी बचे तीन मैचों का आयोजन ब्रेबोर्न स्टेडियम मुंबई किया में किया जाएगा.
09 दिसंबर- पहला टी-20 मैच
11 दिसंबर- दूसरा टी-20 मैच
14 दिसंबर- तीसरा टी-20 मैच
17 दिसंबर- चौथा टी-20 मैच
20 दिसंबर- पांचवा टी-20 मैच