IND vs SA 3rd ODI Weather Updates: दिल्ली में जारी है झमाझम बारिश, क्या हो सकेगा इंडिया-साउथ अफ्रीका मैच?

 

नई दिल्ली. टीम इंडिया अफ्रीका के खिलाफ T20 के बाद ODI सीरीज भी जीतना चाहेगी. दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है.

3 मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबर है. इससे पहले भारतीय टीम ने T20 सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया था. शिखर धवन की अगुआई में युवा टीम ODI सीरीज में उतर रही है. दूसरे मैच में श्रेयस अय्यर ने नाबाद शतकीय पारी खेली थी. हालांकि तीसरे वनडे में बारिश खलल डाल सकती है. मंगलवार सुबह हल्की बारिश हुई और अभी भी घने बादल छाए हुए हैं. मैच भारतीय समयानुसार 1.30 बजे शुरू होना है. शाम 5 बजे तक बादल और बारिश की संभावना है. इसके बाद बारिश की संभावना कम है. ऐसे में मैच होने की संभावना बनी हुई है. भले ही ओवर्स की संख्या में कटौती हो सकती है. लखनऊ में खेला गया पहला वनडे मैच भी बारिश के कारण 40-40 ओवर्स का हुआ था. इस मुकाबले में भी ऐसा ही देखने को मिल सकता है.

कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल पहले 2 मैच में कुछ खास खेल नहीं दिखा सके हैं. ऐसे में वे अंतिम मुकाबले में बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. पहले मैच में संजू सैमसन ने कमाल की पारी खेली थी. हालांकि वे टीम को जीत नहीं दिला सके थे. दूसरे मैच में भी वे अय्यर के साथ नाबाद रहे थे.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत: शिखर धवन (कप्तान), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान, मोहम्मद सिराज, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर), और संजू सैमसन (विकेटकीपर).

साउथ अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी, जेनमन मलान, क्विंटन डिकॉक, एनरिक नॉर्किया, एंडिले फेहलुकवायो, एडेन मार्कम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, रीज़ा हेंड्रिक्स और मार्को जानसेन.