राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को मिला पहला पदक, संकेत महादेव सरगर ने वेटलिफ्टिंग में जीता रजत
बर्मिंघम। खेलों ने भारत ने अपना पहला पदक जीता है। ये पदक वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर ने जीता है । उन्होंने वेटलिफ्टिंग के 55 किलो के पुरुष वर्ग में 248 किग्रा भार उठाकर देश के लिए पहला रजत पदक जीता। उन्होंने स्नैच में 113 किग्रा का भार उठाया। वहीं, उन्होंने क्लीन और जग के पहले प्रयास में 135 किलोग्राम भार उठाकर कुल 248 किग्रा भार उठाया। संकेत के अलावा इस स्पर्धा में मलेशिया के मोहम्मद अनीक ने 249 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता।
वहीं, श्रीलंका के योदगे ने 225 किग्रा भार उठाकर कांस्य पदक जीता। संकेत आज शुरू से ही शानदार फॉर्म में दिखे। उन्होंने स्नैच में क्रमशः 107,111,113 किग्रा का सफलतापूर्वक भार उठाया। उसके उन्होंने अपने इस फॉर्म को क्लीन जक में जारी रखा और पहले ही प्रयास में 135 किग्रा का भार उठाया। इसके बाद उन्हें 139 किग्रा का भार उठाना था। लेकिन वें इसमें दोनों बार विफल रहे।
संकेत के अलावा इस स्पर्धा में मलेशिया के मोहम्मद अनीक ने 249 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता वही श्रीलंका के योदगे ने 225 किग्रा भार उठाकर कांस्य पदक जीता। संकेत आज शुरू से ही शानदार फॉर्म में दिखे। उन्होंने स्नैच में क्रमशः 107,111,113 किग्रा का सफलतापूर्वक भार उठाया। उसके उन्होंने अपने इस फॉर्म को क्लीन जक में जारी रखा और पहले ही प्रयास में 135 किग्रा का भार उठाया। इसके बाद उन्हें 139 किग्रा का भार उठाना था। लेकिन वें इसमें दोनों बार विफल रहे।