इंडिया को झटका जडेजा टूर्नामेंट से बाहर पटेल को मिली जगह

 

खेले जा रहे एशिया कप के सुपर 4 चरण से पहले भारतीय टीम को झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जाडेजा चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अक्षर पटेल को मुख्य दल में जोड़ा गया है। जाडेजा को दाहिने पैर के घुटने में चोट लगी है। यह पहला मौक़ा नहीं है, जब इस घुटने ने उन्हें परेशान किया है।

जुलाई में इसी तरह की चोट ने उन्हें भारत के वेस्टइंडीज़ दौरे पर वनडे सीरीज से बाहर कर दिया था। बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर को एशिया कप के लिए स्टैंड-बाय खिलाड़ी के तौर पर चुना गया था। अब वह आने वाले मैचों के लिए मुख्य दल का हिस्सा होंगे।