LSG vs DC: IPL में आज लखनऊ और दिल्ली की टीमों के बीच आमने-सामने होंगी होगी टक्कर, जानें किसका पलड़ा भारी
, जानें किसका पलड़ा भारी
- 16m
IPL 2022: लखनऊ और दिल्ली के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. दोनों टीमों में कई धाकड़ खिलाड़ी हैं और वे मैच का रुख अपने दम पर पलट सकते हैं.
आईपीएल के 15वें सीजन में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच शाम 7:30 बजे से डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाएगा. एक तरफ दिल्ली कैपिटल्स की कमान ऋषभ पंत के हाथों में है, तो दूसरी तरफ से लखनऊ की अगुवाई केएल राहुल कर रहे हैं. इस मैच में दो युवा कप्तानों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. लखनऊ की टीम पहली बार आईपीएल के साथ जुड़ी है और उसका टारगेट इस मैच को जीतकर पॉइंट्स टेबल में ऊपर पहुंचने का होगा. जबकि दिल्ली की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी.
अब तक ऐसा रहा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड
इस सीजन में दोनों टीमों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो लखनऊ का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. लखनऊ की टीम ने सीजन में अब तक 3 में से 2 मुकाबले जीते हैं और एक मुकाबला गंवाया है. दूसरी तरफ ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स ने 2 में से एक मुकाबला जीता है और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. दोनों ही टीमें अगल मैच में जीत दर्ज करके पॉइंट्स टेबल में ऊपर पहुंचने की कोशिश करेंगी.
कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला?
लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला गुरुवार यानी 7 अप्रैल को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाएगा. मैच का टॉस शाम 7:00 बजे होगा और खेल 7:30 बजे से शुरू हो जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ के बीच मैच का आनंद आप 'डिज्नी प्लस हॉटस्टार' पर ले सकते हैं.