एमएस धोनी ही संभालेंगे कप्तानी चेन्नई सुपरकिंग्स में इस बार नहीं होगा बदलाव

 

इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल के अगले सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स सीएसके की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी ही करेंगे। पहले धोनी ने खुद कप्तानी छोडऩे का फैसला लिया था और फिर रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था। खराब प्रदर्शन के चलते जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी थी और आखिरी मैचों में धोनी ने जिम्मा संभाला था। कहा जा रहा था कि चेन्नई अगले सीजन में नए कप्तान के साथ उतरेगी।  कि महेंद्र सिंह धोनी ही अगले आईपीएल सीजन में चेन्नई टीम के कप्तान होंगे।

IPL में धोनी अब भी नंबर-1

IPL टीम की कप्तानी के मामले में एमएस धोनी अब भी नंबर-1 हैं। उन्होंने दो टीमों (सीएसके-आरपीएस) की ओर से लीग के 210 मैचों में कप्तानी की है। इनमें से उन्हें 123 में जीत मिली है। जबकि टीम ने 86 मैच गंवाए थे। इस मामले में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। रोहित ने 143 में से 79 मैच ही अपनी कप्तानी में जीते हैं।