मोईन अली ने छोड़ा फिलिप्स का बेहद आसान कैच
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के मैच में न्यूजीलैंड की पारी के दौरान मोईन अली से बड़ी चूक हो गई, जब उन्होंने एक आसान सा कैच छोड़ दिया, कैच भी तूफानी बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स का, जो उस समय महज 15 रन बनाकर खेल रहे थे.
62 रन की पारी खेली, लेकिन न्यूजीलैंड को जीत नहीं दिला सके. हुआ यूं कि आदिल रशीद द्वारा फेंके जा रहे 10वें ओवर की पांचवी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स पूरी तरह से चूक गए और हवा में गेंद मार बैठे. रशीद की गेंद को फिलिप्स ने कवर पॉइंट के ऊपर से मारने की कोशिश की, लेकिन वह नियंत्रण में नहीं थे.
वहां मौजूद फील्डर मोईन अली बांए तरफ दौड़ते हुए आए और कैच को लगभग पकड़ ही लिया था, लेकिन ये क्या? गेंद उनके हाथ से छिटक गई और मोइन अली के हाथ गेंद गिरी और वह दोनों हाथों को ठीक से बंद नहीं कर पाए. मोईन अली ने शायद ही कभी अपने करियर में इससे ज्यादा आसान कैच छोड़ा होगा. बाद में वह अफसोस करते रहे. आईसीसी ने इसका एक वीडियो VIDEO शेयर किया है, जिसमें मोइन अली कैच छोड़ने के बाद खुद से नाराज दिख रहे हैं.