ओलंपिक में देश को गोल्ड मेडल देने वाले नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास,तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड
टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है. मंगलवार को फिनलैंड के तुर्कु में हुए पावो नुरमी गेम्स में खेले गए मुकाबले में नीरज ने नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया है. हालांकि इसके बवाजूद भी इस टूर्नामेंट में उन्हें गोल्ड नहीं बल्कि सिल्वर से संतोष करना पड़ा. फिनलैंड के एथलीट ओलिविर हेलेंडर ने 89.93 मीटर दूर थ्रो फेंककर गोल्ड पर कब्जा किया.
7 अगस्त 2021 में नीरज को ओलंपिक में गोल्ड मेडल मिलने के बाद वो नेशनल हीरो बन गए थे, कुछ समय ब्रेक लेने के बाद वे अपनी ट्रेनिंग दूसरे देशों में जारी रखा. जिसका परिणाम आज देखने को मिल रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक नीरज अमेरिका और तुर्की दोनो देशों में Gloria Sports Arena में ट्रेनिंग कर रहे थे, जहां पर उनके कोच Dr. Klaus Bartonietz भी साथ थे. नीरज चोपड़ा की इस ट्रेनिंग के लिए SAI की ओर से बजट भी अप्रूव किया गया था.
नीरज ने दूसरे प्रयास में 89.30 का थ्रो किया जो कि अब उनका निजी सर्वश्रेष्ठ थ्रो बन गया है, उन्होंने पहले प्रयास में 86.92 मीटर थ्रो किया था. नीरज ने भले ही अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा लेकिन वह फिनलैंड के ओलिवियर हेलांडेर से पीछे रहकर दूसरे स्थान पर रहे, जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा.