PAK vs BAN: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया 

 

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सुपर-12 के अपने अंतिम मैच में 5 विकेट से हरा दिया। एडिलेड में पाकिस्तान ने 128 रन के लक्ष्य को 18.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। पाकिस्तान की इस जीत के हीरो शाहीन अफरीदी रहे। अफरीदी ने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहम मैच में 3 विकेट चटकाए थे। पाकिस्तान की बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वह लगातार दूसरी बार अंतिम-4 में जगह बनाने में सफल रही है। पिछली बार सेमीफाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया ने हराया था।

इससे पहले बांग्लादेश में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। लेकिन पाकिस्तान ने शाहीन शाह अफरीदी (22/4) और शादाब खान (30/2) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश की टीम को 127 रन पर रोक दिया। लिटन दास (10) का विकेट जल्दी गंवाने के साथ पारी को सहजता के साथ आगे बढ़ाया। नजमुल हसन शान्तो और सौम्य सरकार ने दूसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की। शान्तो ने 48 गेंदों पर सात चौकों के साथ 54 रन बनाए जबकि सौम्य सरकार ने 17 गेंदों पर 20 रन का योगदान दिया। शान्तो-सौम्य इस साझेदारी के साथ बंगलादेश को बड़े स्कोर की ओर लेकर बढ़ रहे थे, लेकिन शादाब ने 11वें ओवर में सौम्य और कप्तान शाकिब अल-हसन को आउट करके मैच का रुख बदल दिया।

यहां से बंगलादेश के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। अफीफ हुसैन ने हालांकि 20 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाए, लेकिन मध्यक्रम के अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके और बंगलादेश 127/8 के स्कोर पर सीमित रह गई। शाहीन ने 4 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि शादाब ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। हारिस रऊफ और इफ्तिखार अहमद ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

पाकिस्तान ने 128 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मजबूत शुरुआत की। कप्तान बाबर आमज और मोहम्मद रिजवान ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। रिजवान ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। उनके अलावा मोहम्मद हारिस ने 31, बाबर आजम ने 25 और शान मसूद ने नाबाद 24 रन बनाए। मोहम्मद नवाज चार और इफ्तिखार अहमद 1 रन बनाकर आउट हुए। शान मसूद के साथ शादाब खान नाबाद रहे। उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। बांग्लादेश के लिए नसूम अहमद, शाकिब अल हसन, मुस्तफिजुर रहमान और इबादत हुसैन ने एक-एक विकेट लिए।