पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास
T20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 152 रन बनाए थे.
जबाव में पाकिस्तान टीम ने 19.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. इसी जीत के साथ पाकिस्तान टीम फाइनल में पहुंच गई है. वहीं पाकिस्तान ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल, पाकिस्तान T20 इंटरनेशनल में किसी एक विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा बार मैच जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
T20 में 18वीं बार न्यूजीलैंड को दी मात
पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. यह पाकिस्तान की न्यूजीलैंड पर 18वीं T20 इंटरनेशनल जीत है. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान T20 इंटरनेशनल में किसी भी विरोधी टीम को सबसे ज्यादा बार हराने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. पाकिस्तान के पहले यह रिकॉर्ड भारत के नाम था. टीम इंडिया ने T20 इंटरनेशनल में 17 बार वेस्टइंडीज को हराया है.
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड - पाकिस्तान 18 बार जीता
भारत बनाम वेस्टइंडीज - भारत 17 बार जीता
भारत बनाम श्रीलंका - भारत 17 बार जीता
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - इंग्लैंड 17 बार जीता
भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है फाइनल मुकाबला
T20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. वहीं अब गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में सभी फैंस को उम्मीद है कि भारत यह मैच जीतकर फाइनल में पहुंच जाएगा. अगर ऐसा होता है तो भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जा सकता है. बता दें कि T20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला 13 नवंबर को मेलबर्न में खेला जाएगा.