सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इंग्लिश महिला क्रिकेटर संग लंच डेट पर गए, वायरल हुईं तस्वीरें
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों लंदन में हैं। अर्जुन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, इन तस्वीरों में अर्जुन इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की एक खिलाड़ी के साथ लंच डेट पर नजर आ रहे हैं।
यह महिला खिलाड़ी हैं डेनियल वेट। बताया जा रहा है कि डेनियल वेट, अर्जुन तेंदुलकर की अच्छी दोस्त हैं। अर्जुन उनके साथ लंदन की सैर कर रहे हैं। डेनियल वेट इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की सबसे महत्तवपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं।
विराट कोहली को किया था प्रपोज
दरअसल, डेनियल वेट उस वक्त चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को प्रपोज किया था। वर्ष 2014 में आधी रात को ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए डेनियल वेट ने कोहली को प्रपोज किया था। अब वह अर्जन को लेकर चर्चा में हैं। डेनियल वेट ने अर्जुन की एक रेस्टोरेंट में लंच करते वक्त की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाया है। तस्वीर में दोनों लंच करते नजर आ रहे हैं। डेनियल कई बार अर्जुन तेंदुलकर की बॉलिंग की तारीफ कर चुकी हैं।
अर्जुन के साथ नेट पर करती हैं प्रैक्टिस
बता दें कि डेनियल ने कहा था,'सचिन और उनका परिवार जब भी इंग्लैंड में आता है तो अर्जुन लॉर्ड्स पर प्रैक्टिस के लिए आते हैं। मैं उनसे नेट में मुझे बोलिंग करने को कहती हूं। लेकिन अब उनकी स्पीड काफी बढ़ गई है। वह हमेशा कहते हैं कि मैं आपको बाउंसर फेंकूंगा और आपके सिर पर मारूंगा। अब मैं नहीं चाहती कि वह मुझे और गेंदबाजी करें। अब उनका सामना करना खतरनाक होता जा रहा है।'
अच्छे दोस्त हैं डेनियल और अर्जुन
बता दें अर्जुन तेंडुलकर और डेनियल वेट दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। सचिन का परिवार हर साल गर्मियों में करीब दो महीने के लिए इंग्लैंड में छुट्टियां बिताने जाते हैं। नेट प्रैक्टिस के दौरान अर्जुन अपनी परफैक्ट यॉर्कर पर इंग्लैंड के ओपनिंग बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को भी चोटिल कर चुके हैं। बेयरस्टो को यह गेंद लगने के चलते अपनी प्रैक्टिस छोड़नी पड़ी थी।