T20 World Cup: इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टोपली एड़ी की चोट के कारण T20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं और आईसीसी की मंजूरी के बाद टाइमल मिल्स टीम में उनकी जगह लेंगे। ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों के हवाले से बुधवार को कहा कि टोपली वापस इंग्लैंड जाकर एड़ी की सर्जरी करवाएंगे। ईसीबी ने मंगलवार को यह घोषणा की थी कि पाकिस्तान के खिलाफ वॉर्म-अप मैच से पहले फील्डिंग अभ्यास के दौरान टोपली का टखना मुड़ गया था। ईसीबी को उम्मीद थी कि टूर्नामेंट में इंग्लैंड के पहले मैच से पूर्व टोपली फिट हो जायेंगे, लेकिन चोट अनुमान से अधिक गंभीर है।
मिल्स ने पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में हुए T20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार मैचों में 15.42 की औसत के साथ सात विकेट लिये थे। उन्हें जांघ की चोट की चोट के कारण बीच टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। उस समय टोपली ने उनकी जगह ली थी। मिल्स ने 10 अगस्त को अपने दाहिने पैर के अंगूठे में चोट का ऑपरेशन कराने के बाद से कोई क्रिकेट नहीं खेला है।