इस भारतीय क्रिकेटर ने 35 साल की उम्र में खेला आखिरी मैच, 55 गेंदों की पारी के साथ थमा करियर, ठोके थे 11000 से ज्यादा रन

 

क्रिकेट इतिहास के पन्नों में 30 जून की तारीख भारत के एक सुपरस्टार खिलाड़ी के आखिरी मैच के तौर पर दर्ज है. 5 साल पहले यानी साल 2017 में इसी तारीख को उसने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था.

भारत की टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर थी. वनडे सीरीज का वो तीसरा मैच था, जो कि भारतीय टीम के नजरिए से अहम मैच भी था. उस मुकाबले में उस धाकड़ बल्लेबाज ने 55 गेंदों की पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत में अपना योगदान दिया. लेकिन, वही इनिंग इसके इंटरनेशनल करियर की आखिरी इनिंग बन गई. हम बात कर रहे हैं भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले चैंपियन खिलाड़ी युवराज सिंह की, जिन्होंने 30 जून 2017 को अपना आखिरी वनडे या यूं कहें कि आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था.