अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट के 14 साल पूरे

 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 14 साल पूरे कर लिए हैं। कोहली ने आज से ठीक 14 साल पहले 18 अगस्त 2007 को श्रीलंका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। हालांकि उनका ये पहला मैच कोहली के लिए कुछ खास नहीं रहा। 

कोहली ने इस मैच में 22 गेंदें खेली थीं और सिर्फ 12 रन ही बना सके थे। कोहली के साथ-साथ टीम की भी दुर्गति हुई। क्योंकि पूरी टीम 46 ओवर में 146 रनों पर ढेर हो गई और श्रीलंक ने इस मैंच को 34.5 ओवर में 8 विकेट से जीत लिया। लेकिन इसके बाद कोहली ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। कोहली ने 2010 में जिम्बाब्वे दौरे से टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया। इसके बाद 2011 में वेस्टइंडीज दौरे से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। कोहली ने अप तक टेस्ट में 27 और वनडे में 43 शतक लगाए हैं। कोहली 70 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी हैं।हालांकि इन दिनों कोहली खराब दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने करीब 5 महीने से इंटरनेशनल फिफ्टी नहीं लगा सके ढाई साल से अधिक समय से कोई भी शतक नही लगा पाए हैं। कोहली का पिछला इंटरनेशनल शतक नवंबर 2019 में बंग्लादेश के खिलाफ लगाया था।