जब शेन वॉर्न के लिए खौफ बन गए थे सचिन तेंदुलकर, कहा था- वो मेरे सपने में आते हैं
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर्स में शुमार शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया है. वह थाइलैंड में छुट्टियां मनाने गए थे. शेन वॉर्न के मैनेजमेंट का कहना है कि उनकी मौत संदिग्ध हार्ट अटैक से हुई है. लेकिन आज हम आपको शेन वॉर्न का वो किस्सा याद दिला रहे हैं, जब उन्होंने कहा था कि सचिन उनके लिए बुरा सपना बनकर आते हैं.
शेन वॉर्न और सचिन तेंदुलकर की मैदान पर मुकाबला शायद की कोई भूला होगा. शारजाह की 1998-99 की वनडे सीरीज में सचिन तेंदुलकर का तूफान आज भी लोगों के जहन में ताजा है. सचिन तेंदुलकर को रोक पाना ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए नामुमकिन सा हो गया था. सचिन ने तमाम ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी, जिसमें शेन वॉर्न भी शामिल थे. 708 टेस्ट विकेट ले चुके शेन व़ॉर्न ने उस वक्त कहा था कि जब मैं बेड पर जाता हूं मुझे सपने आते हैं कि सचिन मेरे सिर के ऊपर से छक्का मार रहे हैं.उन्हें रोक पाना मुश्किल है. मुझे नहीं लगता कि डॉन ब्रैडमैन के अलावा कोई उस क्लास में है, जिसमें सचिन हैं. वह एक शानदार खिलाड़ी हैं.