DC vs RR: दिल्ली के सामने टिक पाएगी राजस्थान, जानें दोनों टीमों के आंकड़े
खेल। आईपीएल के 14वें सीजन (IPL 14) का 36वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स ( DC vs RR) के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला अबु धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। वहीं इस मुकाबले को जीतकर दिल्ली फिर से अंक तालिका में टॉप पहुंच जाएगी लेकिन वहीं अगर राजस्थान अपनी जीत की लय को बरकरार रखती है तो दिल्ली को नुकसान तो राजस्थान की टीम को बड़ा फायदा हो सकता है।
आईपीएल 2021 के पहले हाफ में दिल्ली ने 8 में से 6 मुकाबले अपने नाम किए हैं। साथ ही यूएई में भी उसे जीत ही मिली। बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स ने हैदराबाद कौ रौंद कर टॉप पर जगह बनाई थी। तो पहले हाफ में राजस्थान का सफर संघर्ष भरा रहा। हालांकि, दूसरे फेज में पंजाब के खिलाफ जीत कर उसने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। इसलिए कहा जा सकता है कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक होने वाला है। वहीं अगर राजस्थान दिल्ली को हरा देती है तो वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज हो जाएगी।
दरअसल ये मुकाबला दो ऐसे कप्तानों के बीच है जो विकेटकीपर हैं। इसलिए अगर इसे दो विकेटकीपर, कप्तानो की जंग कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। दिल्ली के विकेटकीपर, कप्तान ऋषभ पंत के उभरने से जहां संजू सैमसन ही भारतीय टीम के अगले बड़े सितारे होते। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनका रिकॉर्ड बेहद ही साधारण है। संजू ने 10 पारियों में 164 रन बनाए हैं। वहीं अबु धाबी में राजस्थान के कप्तान का प्रदर्शन पिछले सीजन में सिर्फ 18.7 औसत का था। उनके पास ये सुनहरा मौका है जिसमें वह खुद को साबित कर सकते हैं।
4 बार फिफ्टी जड़ चुके हैं पंत
आईपीएल के इतिहास में राजस्थान के खिलाफ ऋषभ पंत ने महज 6 बार ही बल्लेबाजी की है। इनमें चार पारियों में उन्होंने फिफ्टी ठोकी है। राजस्थान के खिलाफ पंत का सर्वश्रेष्ठ 69 का औसत और 175 का स्ट्राइक रेट दोनों ही है।
ब तक दिल्ली कैपिटल्स ने 9 में 7 मैच जीते हैं। वर्तमान में दिल्ली की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है और प्लेऑफ के करीब पहुंच रही है। जबकि राजस्थान की टीम 8 में से 4 मुकाबले जीती है। और उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 6 में से कम से कम 3 में जीत की दरकार है।
बहरहाल दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांच से भरपूर रहेगा। अब दोनों टीमों में से किसको जीत नसीब होती है या हार का सामना करना पड़ता है ये तो मुकाबला होने के बाद ही पता चलेगा।