IND vs BAN: संजू सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा अपना पहला टी20 शतक, जड़े लगातार 5 छक्के

 

New Delhi: विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला टी20 शतक जड़ा। संजू सैमसन ने 47 गेंद का सामना करते हुए 111 रन की पारी खेली।

वहीं, एक ही ओवर में लगातार 5 छक्के जड़कर 30 रन भी बटोरे। मैच के बाद बल्लेबाज संजू सैमसन ने खुलासा किया कि ये पांच छक्के किसके कहने पर जड़े।

मैच के बाद संजू सैमसन ने कहा, इतने सारे मैच खेलने के बाद मुझे पता है कि दबाव और असफलता से कैसे लड़ना है और मैं कई बार असफल भी हुआ हूं। मेरा पूरा फोकस मैच पर था और मैं बस दिखाना चाहता था कि मैं अच्छा कर सकता हूं। लीडरशीप ने ना सिर्फ मुझे शब्दों से बल्कि अपने कार्यों से मुझे बैक किया। पिछले सीरीज में मैं 2 बार डक पर आउट हुआ था और मेरे दिमाग में था कि आगे क्या होगा, लेकिन अभी देखिए मैं यहां हूं।

बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा, मैं खुद को याद दिलाता रहा कि मुझे अपने बेसिक्स पर टिके रहना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप के बाद, टीम ने अधिक आक्रामक क्रिकेट खेलने का फैसला किया और रोहित शर्मा ने इसका आगे से नेतृत्व किया हैं। अब सूर्या इसे आगे ले जा रहे हैं।

गौरतलब हो कि बांग्लादेश के खिलाफ ओपन करना संजू सैमसन को भा गया। उन्होंने हैदराबाद में हुए तीसरे टी20 मैच में केवल 40 गेंद में शतक जड़कर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा कर इतिहास रच दिया। वह रोहित शर्मा के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बन गए। वहीं, दूसरे विकेट के लिए उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार (75) के साथ 173 रनों की साझेदारी कर भारतीय टीम के लिए रिकार्ड स्कोर की नींव भी रख दी।

संजू ने गेंदबाज रिशाद हुसैन को जड़ें 5 छक्के

बल्लेबाज संजू सैमसन की छक्के मारने की क्षमता से सभी लोग परिचित हैं। हालांकि, बांग्लादेशी गेंदबाज रिशाद हुसैन उनकी इस क्षमता को कभी नहीं भूल पांएगे। 10वें ओवर में गेंदबाजी करने आए रिशाद ने ओवर की पहली गेंद पर संजू को छका दिया, लेकिन इसके बाद संजू ने जो लय पकड़ी तो फिर एक के बाद उन्होंने 5 छक्के जड़ दिए। उन्होंने 47 गेंद की पारी में कुल 11 चौके और 8 छक्के जड़ दिए। इनमें से 5 छक्के उन्होंने केवल एक ही ओवर में लगाए।

2015 में किया था टी20 डेब्यू 

बल्लेबाज संजू सैमसन को टी20 में अपना पहला शतक जड़ने के लिए 9 साल का इंतजार करना पड़ा। बल्लेबाज संजू सैमसन ने साल 2015 में टी20 डेब्यू किया था। तब से वह टीम में अंदर-बाहर होते रहे। इससे पहले उन्हें श्रीलंका दौरे पर भी मौका दिया गया था, जहां वह 2 पारियों में शून्य पर आउट हुए हो गए थे। हैदराबाद में अपनी तूफानी पारी के बाद वह बहुत खुश दिखाई दिए।