IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान, इस बॉलिंग कोच साथ आएंगे कीवी
Oct 9, 2024, 09:01 IST
New Delhi: न्यूजीलैंड ने भारत दौरे के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. न्यूजीलैंड टीम भारत दौरे पर केन विलियम्सन के बिना आ रही है. केन विलियम्सन चोटिल हैं और सीरीज के बीच में टीम से जुड़ेंगे.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 अक्टूबर से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. भारत दौरे पर न्यूजीलैंड की टीम के साथ श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ भी होंगे. 433 विकेट ले चुके रंगना हेराथ न्यूजीलैंड के स्पिन बॉलिंग कोच हैं.
भारत और न्यूजीलैंड की यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का हिस्सा है. भारत डब्ल्यूटीसी पॉइंट टेबल में पहले नंबर पर है. अगर वह इस सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज करता है तो डब्ल्यूटीसी फाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकता है. न्यूजीलैंड की टीम पॉइंट टेबल में छठे नंबर पर है. उसके फाइनल में पहुंचने की संभावना काफी कम है.