IND vs NZ T20 न्यूजीलैंड के लिए आज 'करो या मरो' की जंग, टीम में होंगे ये बड़े बदलाव
India vs New Zealand 2nd T20 Match 2021: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज दूसरा टी20 मैच खेला जाना है। पहले मैच में हार का सामना कर चुकी न्यूजीलैंड के पास आज का मैच जीतना बहुत जरुरी है।
वहीं भारत भी सीरीज जीतने के इरादे से आज पूरे जोश के साथ उतरेगी। आज का मैच रांची के JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित की कप्तानी में न्यूजीलैंड के साथ यह दूसरा मैच है। रोहित शर्मा ने अश्विन जैसे खिलाड़ियों को टीम में खिलाकर सभी को हैरत में डाल दिया था।
इन पर रहेगी नजरें
टीम इंडिया ने जिस प्रकार से पहले मैच में जीत दर्ज की है, उसी प्रकार आज भी दर्शकों की नजरें उन खलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी। टीम का मिडिल ऑर्डर आज के मैच में मजबूत होना बेहद जरुरी है। मजबूत शुरुआत होने के बावजूद भी अंतिम ओवर तक भारत को जीत के लिए झूझना पड़ा था। ऋषभ पंत ने थी जीता का चौका तो मारा था, लेकिन रन बनाने की गति कोई ख़ास नहीं ही थी।
भारत की गेंदबाजी में हुआ सुधार
टी20 वर्ल्ड कप में जिस प्रकार से भारत को हार का सामना करना पड़ा था, उसमें गेंदबाजी को सबसे ज्यादा जिम्मेदार ठहराया गया था। भारतीय टीम में सीनियर गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार और रविचंद्रन अश्विन का प्रदर्शन पहले मैच में अच्छा रहा। दोनों गेंदबाजों को 2-2 विकेट मिले थे। अश्विन का प्रदर्शन बहुत ही दमदार रहा है।
न्यूजीलैंड के लिए यह मैच करो या मरो
टी-20 सीरीज के पहले ही मैच में भारत के साथ मिली हार के बाद न्यूजीलैंड के लिए यह मैच जीतना बेहद जरुरी है। न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन के टीम से बाहर रहने के दौरान प्रत्येक मैच में कप्तान बदले जा रहे हैं। पहले टी20 मैच में टिम साउदी को कप्तान बनाया गया था। दूसरे मैच में उनकी जगह दूसरे खिलाडी को कप्तान बनाया जाएगा। न्यूजीलैंड की अच्छी गेंदबाजी के चलते पिछले मैच अंतिम ओवर तक खेला गया था। आज के मैच में जीत की जिम्मेदारी न्यूजीलैंड टीम के मार्टिन गुप्टिल, डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के कंधों पर आ गई है।