IND vs SA 1st ODI: भारत ने गंवाया तीसरा विकेट, अर्धशतक बनाकर कोहली पवेलियन लौटे

 

India vs South Africa, 1st ODI: भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला जा रहा है.

मेजबान साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने जीत के लिए 50 ओवरों में 297 रन का लक्ष्य रखा है. भारत के लिए शिखर धवन ने तेज शुरुआत की, लेकिन कप्तान केएल राहुल जल्दी आउट हो गए. धवन ने इस बीच अपना 34वां वनडे अर्धशतक पूरा किया है. धवन की तेज पारी के दम पर भारतीय टीम बेहतर स्थिति में है. धवन के साथ पूर्व कप्तान विराट कोहली क्रीज पर हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हैं-

भारत : केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल.

साउथ अफ्रीका : टेंबा बवुमा (कप्तान), यानमन मलान, क्विंटवन डिकॉक (विकेटकीपर), एडन मार्करम,रेसी वान डर डुसें,डेविड मिलर, एंडिले फेहुलकवायो, मार्को यानसन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी.