IND vs WI, 5th T20: वेस्टइंडीज ने भारत से सीरीज 3-2 से जीती

 

IND vs WI, 5th T20: वेस्टइंडीज ने 5 मैचों की T20 सीरीज में भारत को 3-2 से हरा दिया है. फ्लोरिडा में खेले गए आखिरी मैच में वेस्टइंडीज ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज पर कब्जा किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए थे.

टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए थे. वेस्टइंडीज की ओर से रोमारियो शेफर्ड को 4 विकेट मिले. इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने ब्रैंडन किंग (85 नाबाद) की जबरदस्त पारी और निकोलस पूरन (47) के हमलावर अंदाज के दम पर 18 ओवर में मैच जीत लिया. इस तरह वेस्टइंडीज ने 2016 के बाद पहली बार एक से ज्यादा मैचों की किसी सीरीज में भारत को हराया है.