IND vs WI: डोमिनिका पहुंची टीम इंडिया, 12 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच
बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर टीम के डोमिनिका रवाना होने की तस्वीरें शेयर की हैं। गौरतलब है कि टीम इंडिया पहली जुलाई को बारबाडोस पहुंची थी। रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे कुछ खिलाड़ी छुट्टियों से सीधे बारबाडोस पहुंचे थे। सभी पिछले तीन दिनों से बारबाडोस में प्रैक्टिस मैच खेल रहे थे। अब मैच शुरू होने से पहले भारतीय टेस्ट टीम डोमिनिका में प्रैक्टिस करेगी। इस सीरीज का पहला मैच भी यहीं खेला जाना है। यह मैच 12 से 16 जुलाई तक होगा। भारतीय समय के मुताबिक, यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
भारतीय टेस्ट टीम— रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्या रहाणे (उप-कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप।