IPL 2023: आकाश चोपड़ा बोले, मुंबई इंडियंस को नहीं मिल सकता जसप्रीत बुमराह का विकल्प

 
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियंस की परेशानी जसप्रीत बुमराह और झाय रिचर्डसन की चोट ने बढ़ा दी है। दोनों ही तेज गेंदबाज लीग के इस सत्र में नहीं खेल पाएंगे। इस बीच आकाश चोपड़ा ने भारत के स्टार पेसर को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि मुंबई इंडियंस को जसप्रीत बुमराह का विकल्प नहीं मिल सकता। भारत छोडि़ए विश्व भर में उनका रिप्लेसमेंट नहीं है। हालांकि उन्होंने 5 नाम सुझाए हैंए जिन्हें फ्रेंचाइजी अपने साथ जोड़ सकती है। आकाश चोपड़ा ने जसप्रीत बुमराह को लेकर अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि झाय रिचर्डसन और जसप्रीत बुमराह दोनों उपलब्ध नहीं होंगे। सीधी सी बात है कि आपको जसप्रीत बुमराह जैसा कोई नहीं मिलेगा।