IPL 2023 : आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस से होगा मुकाबला

 

मुंबई – मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल का 57वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। जहां 16वें सीजन में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या दोबारा आमने-सामने होने वाले हैं। इससे पहले दोनों टीमों के बीच जीटी ने बाजी मारी थी, वहीं इस बार रोहित एंड कंपनी अपनी हार का बदला लेने मैदान पर उतरने वाली है।

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की अंक तालिका की बात करें, तो मुंबई इंडियंस 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। गुजरात एक मैच जीतते ही प्लेऑफ में एंट्री करने वाली पहली टीम बन जाएगी। पर गुजरात के लिए मुंबई को उसके घर में हराना काफी मुश्किल होगा, क्योंकि एमआई के सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी लय में वापस लौट गए हैं और टीम ने पिछले तीन मैचों में 200 से अधिक रनों के लक्ष्य को भी हासिल किया है।