MI vs RCB, IPL 2023: बैंगलोर ने मुंबई के सामने रखा 200 रन का लक्ष्य, मैक्सवेल और डुप्लेसिस के अर्धशतक
MI vs RCB: आईपीएल 2023 का 54वां मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच है। दोनों टीमें 10 मैच में पांच जीत के बाद 10 अंक के साथ छठे और आठवें स्थान पर है। यह मैच जीतने वाली टीम प्लेऑफ की रेस में बनी रहेगी। वहीं, हारने वाली टीम के लिए शीर्ष चार टीमों में जगह बनाना मुश्किल होगा। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 199 रन बनाए हैं। आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा 68 रन ग्लेन मैक्सवेल ने बनाए। वहीं, कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 65 रन की पारी खेली। इन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। इसी वजह से आरसीबी की टीम मुंबई को 200 रन का लक्ष्य देने में सफल रही। दिनेश कार्तिक ने भी अंत के ओवरों में तेजी से रन बनाए और 30 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए जेसन बेहरनडॉर्फ ने तीन विकेट लिए। कैमरून ग्रीन, क्रिस जॉर्डन और कुमार कार्तिकेय को एक-एक विकेट मिला।