PAK vs ZIM: जिम्बाब्वे टीम का पाकिस्तान से भिड़ने के लिए हुआ ऐलान, तीन नए चेहरों को मिला मौका

 

PAK vs ZIM: जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच होने वाले 3 टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की टीम का ऐलान कर दिया गया है। यह सीरीज 24 नवंबर से शुरू होगी। 

पाकिस्तान का जिम्बाव्वे का दौरा करना है। इस दौरे पर टीम को 3 मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। अब इस सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने अपनी टीम घोषणा कर दी है।

इन तीन युवा खिलाड़ियों को मिली जगह

जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 24 नवंबर से होगी। इस सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। जिम्बाब्वे ने इस सीरीज के लिए अपनी टीम में 3 अनकैप्ड खिलाड़ी- ट्रेवर ग्वांडू, ताशिंगा मुसेकिवा और टिनोटेंडा मापोसा को मौका दिया है।

24 नवंबर से पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का दूसरा और तीसरा वनडे मैच 26 और 28 नवंबर को खेला जाएगा। T20 सीरीज की शुरुआत 1 दिसंबर से होगा। वहीं, दूसरा और तीसरा मैच 3 और 5 दिसंबर को खेला जाएगा।

जिम्बाब्वे की T20 टीम: सिकंदर रज़ा (कप्तान), फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ट्रेवर ग्वांडू, क्लाइव मदांडे, वेस्ली माधेवेरे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैंडन मावुता, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा।