PAK vs NED: नीदरलैंड्स की पाकिस्तान के सामने तेज शुरुआत, 287 रनों का टारगेट
Oct 6, 2023, 19:32 IST
New Delhi: हैदाराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप-2023 का दूसरा मैच खेला जा रहा है जिसमें पाकिस्तान का सामना नेदरलैंड्स से है. इस मैच में नेदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
नेदरलैंड्स ने इस मैच में टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. फखर जमां आउट हो गए हैं. चौथे ओवर की चौथी गेंद पर वान बीक ने उन्हें अपनी ही गेंदबाजी पर कैच किया. वह 12 रन ही बना सके.
नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर बाबर आजम आउट हो गए और इसी के साथ पाकिस्तान ने अपना दूसरा विकेट खो दिया. बाबर ने 5 रन बनाए. 10वें ओवर की पहली गेंद पर इमाम उल हक आउट हो गए.