वर्ल्ड कप 2023: डिकॉक को पछाड़कर विराट कोहली बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
Virat Kohli Most Run: आईसीसी वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत कर रहा है, इस दौरान 10 टीमों ने हिस्सा लिया है. जिसमें भारत के अलावा इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, श्रीलंका और नीदरलैंड्स शामिल हैं.
बता दें कि इस बार के विश्व कप मैचों में ज्यादातर हाईस्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले. एक तरफ जहां बल्लेबाजों ने भारतीय मैदानों कहर बनकर टूटते दिखाई दिए तो दूसरी ओर गेंदबाजों ने भी जमकर विकेट लिए. आईए जानते हैं कि हाईस्कोरिंग मैचों के बीच किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा रन बटोरे.
मेगा टूर्नामेंट के आखिरी लीग मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 51 रनों की पारी खेली. इसके बाद किंग कोहली ने विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में पहला स्थान हासिल कर लिया. कोहली ने अब तक 9 मैचों में 594 रन बनाए हैं, उन्होंने अपने रिकॉर्ड रन बनाकर क्विंटन डिकॉक को पछाड़ दिया. इस दौरान बैटिंग औसत 99 रहा.
क्विंटन डिकॉक की बात करें तो वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में वह दूसरे स्थान पर विराजमान हैं, उन्होंने 9 मैच खेलकर 591 रन बनाए हैं, इस दौरा उनका औसत 65 फीसदी रहा.