भागलपुर में कावंरियों की मौत पर सीएम ने जताया शोक, घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
Updated: Aug 4, 2025, 23:05 IST
Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर जिले के शाहकुंड - सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर हुई दुर्घटना में पांच कावंरियों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दु:खद है। उन्होंने इस दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।