CM नीतीश कुमार ने ट्रैफिक डीएसपी एवं यातायात थानों के लिए 71 पुलिस वाहनों का किया लोकार्पण, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Patna: मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग से पुलिस उपाधीक्षक यातायात एवं यातायात थानों के लिए 71 पुलिस वाहनों का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर पुलिस वाहनों को रवाना किया। इन नये पुलिस वाहनों के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों के नेशनल हाइवे, स्टेट हाइवे और शहरों में यातायात नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। साथ ही प्रभावी ढंग से ट्रैफिक मॉनिटरिंग, दुर्घटना नियंत्रण और ट्रैफिक नियमों के पालन पर भी कड़ी नजर रखी जा सकेगी।
कार्यक्रम की शुरूआत में पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर किया स्वागत।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री अमृतलाल मीणा, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अरविंद कुमार चौधरी, अपर पुलिस महानिदेशक, स्पेशल ब्रांच श्री सुनील कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय श्री कुंदन कृष्णन, अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात श्री सुधांशु शेखर, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रोविजनिंग श्री अजिताभ कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, गृह विभाग के सचिव श्री प्रणव कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, पटना रेंज श्री जितेन्द्र राणा, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।