CM नीतीश कुमार ने पौधारोपण कर राज्यस्तरीय वन महोत्सव-2025 का किया शुभारंभ

 

Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग परिसर में आम का पौधारोपण कर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय 'वन महोत्सव-2025' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग अपने परिसर एवं आसपास पौधारोपण कर इस अभियान में अपना योगदान दें।

वर्ष 1950 से हर वर्ष देश में वन महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य वनों का संरक्षण, पौधारोपण करना और लोगों को वृक्षों के प्रति जागरूक करना है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 5 करोड़ पौधों का रोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इस वृक्षारोपण अभियान की पूरी तैयारी कर ली गयी है। इस अभियान के दौरान आज से अगले 3 माह तक पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जायेगा। इसके अन्तर्गत वन विभाग के साथ ग्रामीण विकास विभाग, जीविका समूह, उद्यान विभाग, विभिन्न संस्थाओं, विभागों, गैर सरकारी संस्थानों एवं विभिन्न सामाजिक क्लबों के द्वारा पौधारोपण कराया जा रहा है।