मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, राज्य में 40 लाख महिलाएं 3 घंटे में लगाएंगी एक करोड़ वृक्ष
Aug 3, 2023, 18:10 IST
Guwahat News: मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि राज्य में तीन घंट में एक करोड़ पौधों का रोपण किया जाएगा। राज्य की 40 लाख महिलाएं हमारे इस जनांदोलन से जुड़ेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को एक ट्वीट कर कहा कि जिस तरह चुनाव के पूर्व निर्वाचन आयोग बूथ तैयार करता, वैसे ही पौधा रोपण के लिए वन विभाग भी काम करेगा।
उल्लेखनीय है कि मुमुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को जनता भवन में एक समारोह के दौरान अमृत वृक्ष आंदोलन के तहत मेगा वृक्षारोपण कार्यक्रम एक मोबाइल ऐप, लकड़ी आधारित उद्योगों के पंजीकरण के लिए वेब पोर्टल और इसका थीम पर एक गीत लॉन्च किया था। इस वर्ष 17 सितंबर को राज्य में एक करोड़ व्यापार योग्य पौधे लगाने के लिए असम सरकार ने हरित आवरण का विस्तार करने का निर्णय किया था।