logo

कैसा रहेगा आज आपका दिन जानिए, सभी राशियों का आज 18 जून 2022 का राशिफल

 | 
 कैसा रहेगा आज आपका दिन जानिए, सभी राशियों का आज 18 जून 2022 का राशिफल 

मेष राशि

आज आप पिताजी से अपने मन की कुछ बातों को साझा करेंगे, जिसके बाद आपको अपनी काफी सारी समस्याओं का हल मिलेगा। आपको किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझेदारी में व्यवसाय करना नुकसानदायक रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।

वृष राशि

आज आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में भागीदारी के कारण आपका तनाव बढ़ेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। 
मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप बैंक किसी व्यक्ति, संस्था आदि से ऋण लेना चाहते हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आप परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। आज आपके उन्नति के कई मार्ग खुलेंगे। 

कर्क राशि

आज आपके परिवार में पूजा-पाठ, भजन, कीर्तन आदि का आयोजन हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को आज आप पूरा करेंगे। जीवनसाथी को कोई नई नौकरी प्राप्त हो सकती है।आप किसी नई योजना में भी निवेश करने की सोचेंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। 

सिंह राशि

आज आपको कोई नया काम हाथ लग सकता है, जिसके कारण आपके मन में कुछ उलझने बनी रहेंगी। आपका कोई मित्र आपको यदि किसी बिजनेस के बारे में समझाएं, तो उस पर तुरंत निर्णय लेना नुकसानदायक रहेगा।

कन्या राशि

चौकन्ने रहें, क्योंकि कोई आपको बलि का बकरा बना सकता है। तनाव और चिंता में इजाफ़ा मुमकिन है। पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो आपके खर्च और बिल आदि को संभाल लेगा। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियां सभी को ख़ुश रखेंगी। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ मानसिक तनाव लेकर आएगा। आपको संतान के कैरियर की चिंता सता सकती है, जिसके लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से भी सलाह मशवरा कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसमें आपको चुप रहना ही बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि कार्यक्षेत्र मे उनके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें आपको धैर्य बनाए रखना होगा। 

धनु राशि

अगर मुमकिन हो, तो लंबे सफऱ पर जाने से बचें, क्योंकि लंबी यात्राओं के लिए अभी आप कमज़ोर हैं। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। एक प्यारी-सी मुस्कुराहट से अपने प्रेमी का दिन रोशन करें।

मकर राशि

आज विद्यार्थियों को अत्यधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। कार्यक्षेत्र में आपके कोई शत्रु आपकी पदोन्नति में बाधा बन सकते है, जिसको लेकर आप का मन दुखी रहेगा। आपको किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि

सेहत की तरफ़ ज़्यादा ग़ौर करने की ज़रूरत है। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएं। महत्त्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएं।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए आय के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। जो विद्यार्थी विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें एक सुनहरा मौका मिल सकता है। छोटे व्यापारियों को व्यापार में मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण वह थोड़ा परेशान रहेंगे। 
 

Around the web