logo

कैसा रहेगा आज आपका दिन, जानिए सभी राशियों का आज 23 जून 2022 का राशिफल

 | 
 कैसा रहेगा आज आपका दिन, जानिए सभी राशियों का आज 23 जून 2022 का राशिफल 

मेष राशि

आज आप कुछ नए मित्र बनाएंगे। आप उनके साथ मौज-मस्ती से समय व्यतीत करेंगे। व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा। गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा। मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।

वृष राशि

आज पारिवारिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। संतान, प्रेम, व्‍यापार सब बहुत अच्‍छा दिख रहा है।

मिथुन राशि

नौकरी सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। शासन सत्‍ता पक्ष से सहयोग मिलेगा। प्रेम में थोड़ी दूरी रहेगी लेकिन प्रेम बना रहेगा।

कर्क राशि

सकारात्मक बने रहें। यह आपको अपनी क्षमता से ज्यादा बेहतर ढंग से काम करने में मदद करेगा। आप अपने सभी लक्ष्यों को बुद्धिमत्ता, सोचनीयता और शानदार वॉक कला से प्राप्त कर सकेंगे। जीवन में आगे बढऩे के लिए निजी और व्यावसायिक, दोनों ही ढंग से मजबूत होने की जरूरत है।

सिंह राशि

आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। स्थिति थोड़ी मध्‍यम कही जाएगी। व्‍यापार करीब-करीब ठीक है।

कन्या राशि

जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। चली आ रही परेशानी दूर होगी। एन्‍ज्‍वॉय करेंगे। रंगीन बने रहेंगे। पति-पत्‍नी के बीच कोई परेशानी है तो दूर हो जाएगी।

तुला राशि

व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आज मेष व कन्या राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य उत्‍तम है।

वृश्चिक राशि

आज आप परेशान और दुखी हो सकते हैं। हालांकि इस दौरान कोशिश करें कि अपनी भावनाओं को ज्यादा प्रदर्शित न करें और सामान्य दिखने का प्रयत्न करें। बोलते समय दो बार सोच लें, ताकि आपको बाद में पछताना न पड़े। आप चाहें तो अपनी भावनाएं किसी करीबी के साथ साझा कर सकते हैं।

धनु राशि

व्यवसाय में बहुत दिनों से रुके धन प्राप्ति को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। घर में कुछ उत्‍सव सा माहौल रहेगा। प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी है। संतान अद्भुत काम कर रही है।

मकर राशि

आर्थिक लाभ हो सकता है। माता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। कदम-कदम पर सहायता मिलती रहेगी। व्‍यापारिक स्थिति बड़ी सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत है।

कुंभ राशि

आपका चिंतन किसी भी नए कार्य के बारे में नकारात्मकता पैदा कर सकता है। घरेलू कामों से निपटने के लिए आज का दिन अनुकूल है, परंतु परिस्थितियों को ठीक होने में अभी कुछ समय लग सकता है।

मीन राशि

आज पॉलिटिक्स में सफलता के संकेत हैं। आज अपने धार्मिक कार्यों से खुश रहेंगे। सामाजिक, आर्थिक हर दृष्टि से उन्‍नति कर रहे हैं। प्रेम और संतान का साथ है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय कहा जाएगा।

 

Around the web